बोकारो में बाइक चोर गिरोह गिरफ्तार, चोरी की दस बाइक बरामद

Reporter- Rakesh Sharma

बोकारो– बोकारो पुलिस ने अंतरप्रांतीय बाईक चोर गिरोह का उद्भेदन करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने चोरी की कुल 10 बाईक भी बरामद की है। आपको बता दे की इन दिनों बोकारो शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र में बाईक की चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी।  वहीं 16 अक्टूबर को सिटी पुलिस द्वारा पोस्ट ऑफिस चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाएं जाने के दौरान दो चोरी की बईको के साथ तीन लोगों को  गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछ ताछ की गई तो उन्होंने कई बाइक चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर छापेमारी करते हुए कुल 9 बाइक को बरामद किया है। साथ ही इस गिरोह में शामिल अन्य तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है। वहीं सेक्टर 4 पुलिस ने भी एक बाइक के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने बताया कि कुछ बाइक पड़ोसी जिला रामगढ़ से भी बरामद कि गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *