पुलिस ने चलाया शराब के खिलाफ जन जागरण अभियान

संवाददाता – मनोहर कुमार सिंह

बेगूसराय – शराबबंदी को पूर्ण रुप से लागू कराने के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा जन जागरूकता अभियान की योजना को बेगुसराय पुलिस अमलीजामा पहनाने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में लोहियानगर सहायक थाना की पुलिस ने  मुसहरी टोला पनहास में एक जन जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद थे। इस दौरान लोहियानगर पुलिस के द्वारा बच्चों को कॉपी-किताब दिया गया। इस जन जागरूकता अभियान का नेतृत्व लोहिया नगर थाना अध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह ने किया। अमरजीत प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा शराबबंदी के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में लोहिया नगर सहायक थाना क्षेत्र के मुसहरी टोला में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। मौके पर एसआई विजय झा, दिनेश सिंह, अजय सिंह, थाना मैनेजर विवेक कुमार सिंह, टाइगर मोबाइल के राम भरोसे, राजीव कुमार सहित कई महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। बताते चलें कि मुसहरी टोला में महुआ शराब के निर्माण और बिक्री की लगातार शिकायतें पुलिस को मिलती रही है। जिसके कारण पुलिस ने इस जन जागरूकता अभियान की शुरुआत मुसहरी टोला से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *