संवाददाता – ललन राज
मुंगेर – मुंगेर जिले के नक्सल प्रभावित लड़ैयाटांड थाना पुलिस ने अवैध पत्थर उत्खनन माफियाओं के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने खोपावर गांव से अवैध पत्थर लदा ट्रैक्टर जब्त किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर अवैध पत्थरों से लदा एक ट्रैक्टर को जब्त किया हैl छापेमारी की भनक लगते ही चालक पत्थर लदा ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस वाहन मालिक की तलाश में है। फिलहाल पुलिस अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताते चलें कि इस छापेमारी के बाद अवैध पत्थर उत्खनन माफियाओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है।