रिपोर्ट- बिनोद केसरी
जमशेदपुर- जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत सात मंदिर के निकट उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब बरनवाल हैंडलूम के 5 वे तल्ले बिल्डिंग के पांचवे तल्ले स्थित कपड़े के गोदाम में पटाखों की वजह से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। मंदिर के निकट एचएमएस पैलेस नाम के होटल में एक बारात आई, जहां बारातियों ने जमकर आतिशबाजी की। इसी आतिशबाजी के दौरान पटाखे की चिंगारी ने होटल से सटे बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। जहां बिल्डिंग के 7 तल्ले स्थित कपड़े के गोदाम में चिंगारी की वजह से धीरे धीरे आग की लपटें तेज होती गई और देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। जहां रात 9:00 बजे से लगी आगजनी की घटना ने अहले सुबह तक तबाही मचाई, इस दौरान जिले के धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी संदीप मीणा सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट और एडीएम लॉयन ऑर्डर अग्निशमन विभाग के साथ तालमेल बनाकर जल्द से जल्द किस तरह से आग पर काबू पाया जाए इसके लिए कड़ी मशक्कत करते दिखे। वही जानकारी मिलते ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी पहुंचे और पूरी वस्तुस्थिति को जाना। जिस जगह पर घटना घटी वह संकरी गली होने के कारण स्थिति बेकाबू होते चली गई, इस विकराल आग के कारण रात भर क्षेत्रवासी दहशत के माहौल में दिखे, वही झारखंड सरकार अग्निशमन विभाग और टाटा स्टील टाटा मोटर अग्निशमन विभाग की लगभग दर्जनों गाड़ियों ने रात भर आग को बुझाने का प्रयास किया। पर जहां लगभग 8 से 9 घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी से गोदाम में रखे करोड़ों के कपड़े जलकर खाक हो गए। वही जानकारी देते हुए धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी संदीप मीणा ने बताया कि होटल और जिस बिल्डिंग में आग लगी है उस बिल्डिंग में अग्निशामक यंत्र है कि नहीं, बिल्डिंग में कहीं नक्शा विचलन तो नहीं किया गया है ऐसी सारी चीजों पर जिला प्रशासन बारीकी से जांच करेगी और आगे की कार्रवाई करेगी।