संवाददाता – मनोहर कुमार सिंह
बेगूसराय – चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत आज नहाय खाय के साथ प्रारंभ हो गयी है। नहाय खाय को लेकर आज सुबह से ही बेगूसराय के मटिहानी के खोरमपुर गंगा घाट पर हजारों की संख्या में छठव्रती एवं श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचे। छठ व्रतियों ने बताया कि आज का खास महत्व है, आज नहाए खाए के साथ छठ पर्व शुरू हो चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि आज गंगा जल से कद्दू भात का प्रसाद बना कर नहाय खाय संपन्न करेंगे। कल मंगलवार को खरना होगा, जिसमें छठ व्रती शाम को गुंड और दूध की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करेंगे। उसके बाद 36 घण्टे निर्जला उपवास रहकर बुधवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे और गुरुवार की सुबह उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत की समाप्ति करेंगे।
