लालू यादव ने कुशेश्वरस्थान उपचुनाव के लिए किया प्रचार

संवाददाता – अशोक ठाकुर

दरभंगा – आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव  ने बुधवार को कुशेश्वरस्थान उपचुनाव के लिए प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2015 के विधानसभा चुनाव में बड़ी पार्टी होने के बावजूद हमने तेजस्वी यादव के बजाय उन्हें सीएम बनाया लेकिन वे उम्मीद पर खरा नहीं उतरे। बता दें कि आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव ने कुशेश्वरस्थान के झझरा गांव में अपने उम्मीदवार गणेश भारती के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया और लोगों से उनके पक्ष में वोट करने की अपील की। वहीं इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी एनडीए पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। लेकिन डबल इंजन की सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। साथ ही उन्होंने लोगों से राजद प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *