रिपोर्ट- विनोद केसरी
जमशेदपुर- जमशेदपुर के पोटका थाना अंतर्गत पहाड़ भांगा नदी में डूबने से दो युवक की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने दोनों शव को नदी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। बताया जा रहा है की दोनों युवक बंगाल खड़कपुर के रहने वाले थें और पहाड़ भांगा नदी घूमने आये थें। वहीं नदी में नहाने के दौरान दोनो डूबने लगे। मृतक युवको के नाम दिप मुखर्जी और सूर्या मोइत्रा हैं। घटना की सूचना मिलने पर पोटका पुलिस ने मोके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेलिया और पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया हैं। आपको बता दे की पहाड़ भांगा नदी में डूबने से अब तक कई लोगो की मौत हो चुकी है। स्थानीय प्रशासन को इस ओर विशेष सावधानीय बरतने की जरूरत है।
