संवाददाता – ललन राज
मुंगेर – तारापुर विधानसभा उपचुनाव का चुनाव प्रचार अंतिम दौर में हैं। तारापुर विधानसभा का उपचुनाव 30 अक्टूबर को होना है। इसके लिए सभी दलों के नेता लगातार मैदान में कैंप कर रहे हैं। तारापुर सीट के लिए राजद ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। तारापुर के गाजीपुर स्थित ईदगाह मैदान में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने चुनावी सभा कर राजद प्रत्याशी अरुण शाह के पक्ष में लालटेन छाप पर मतदान करने की अपील की। काफी लंबे समय के बाद लालू प्रसाद यादव ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान वे अपनी ठेठ अंदाज में विरोधियों पर हमला करते नजर आए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी जनसभा में उपस्थित थे। उन्होंने भी जनसभा को संबोधित किया साथ ही राज्य और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। चुनावी सभा के दौरान राजद समेत उसके सहयोगी दल के कई नेता, विधायक, कार्यकर्ता समेत हजारों लोग उपस्थित थे। बताते चलें कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के चुनावी सभा को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी।
