चोरी की घटना का पोटका पुलिस ने किया खुलासा

रिपोर्ट- विनोद केसरी

जमशेदपुर- जमशेदपुर के पोटका पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए नाबालिक समेत चार अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है। 22 व 23 अक्टूबर को रात्रि में पोटका थाना क्षेत्र के तूड़ी के एक मोबाइल रिपेरिंग दुकान में वेंटिलेटर तोड़ कर अज्ञात चोरो ने मोबाइल, दो हजार की चोरी कर लिया था। वहीं पोटका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त कांड में संलिप्त उपेंद्र पात्रो ,राजेश पात्रो और दो नाबालिक युवको को गिरफ्तार किया है।  वहीं पुलिस ने इनके पास से आठ  मोबाइल ,हेडफोन ,चार्जर,पेचकस आदि बरामद किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *