शिक्षा मंत्री का दावा- लालू यादव की सभा से एनडीए की जीत हुई आसान

संवाददाता – अफरोज आलम

समस्तीपुर – बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा है कि लालू यादव के बिहार में आने और दो विधानसभा उपचुनाव में उनके दो सभाओं में दिए अमर्यादित वक्तव्यों से एनडीए की जीत को और आसान बना दिया है। मंत्री ने कहा कि लालू यादव के लगातार दिए गए अशोभनीय टिप्पणी की वजह से लोगों को उनके शासनकाल की यादों को ताजा कर दिया है। पहले हमलोगों को आज के युवा पीढ़ी को यह याद दिलवाना पड़ता था कि लालू जी के शासन के दौर में उनके द्वारा किस तरह से सामाजिक विद्वेष फैलाने वाले स्टेटमेंट दिए जाते थे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार लालू जी के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विसर्जन करने की बात कही गई है। इससे अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी और क्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस बात से नीतीश कुमार जी को गहरा सदमा लगा है। लेकिन इसका जवाब विधानसभा उपचुनाव में वहां की जनता दोनों सीटों पर जेडीयू को फिर से भारी जीत देने जा रही है। उपचुनाव में कांग्रेस और आरजेडी के बीच ताजा मतभेद और एक दूसरे पर दिए जा रहे स्टेटमेंट पर विजय चौधरी ने कहा कि दोनों दल एक दूसरे का कंधा पकड़ कर चल रहे थे। अब जब दोनों डूबने लगे हैं, तो अलग अलग दिखने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन दोनों ही एनडीए के विरोध की ही भाषा बोल रहे हैं। बताते चलें कि शिक्षा मंत्री कुशेश्वरस्थान और तारापुर में लगातार चुनावी दौरा के बाद समस्तीपुर परिसदन में मीडिया से बात कर रहे थे।

विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री, बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *