रिपोर्ट- सुमन शर्मा, कटिहार
कटिहार- कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र के समीप राज्य मार्ग 77 पर मगलवार की सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार एक दिव्यांग महिला की मौत हो गयी। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। कार के पेड़ से टकराने की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोगो ने घटनास्थल पर पहुचकर घायलों को कार से निकाला और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्सेला में ईलाज के लिए भर्ती करवाया। जहा इलाज के दौरान दिव्यांग महिला कि मौत हो गयी। मृतक फारबिसगंज के बताए जा रहे है और अपने घर से महेशखूंट जा रहे थे।