स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया मौन प्रदर्शन, टाटा स्टील के अधिकारियों भगवान बिरसा के अपमान का लगाया आरोप

रिपोर्ट- बिनोद केसरी

जमशेदपुर- झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील के अधिकारियों पर भगवान बिरसा मुंडा के अपमान किये जाने का आरोप लगाया है।  दरअसल भगवान बिरसा मुंडा की जयंती व राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर जहां राज्य भर में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर के टाटा स्टील के मुख्यालय में अधिकारियों द्वारा इस अवसर पर कोई विशेष आयोजन नहीं किया गया।  स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील के अधिकारियों पर भगवान बिरसा मुंडा के अपमान करने का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ जमशेदपुर के बिष्टुपुर पोस्टल पार्क में मौन प्रदर्शन किया।  इसके पहले उन्होंने जमशेद जी की प्रतिमा को गंगाजल से धोया, फिर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. उन्होंने कहा कि जमशेद जी टाटा कंपनी के अधिकारियों को माफ करें। उसके बाद जमशेदजी नसरवानजी टाटा की प्रतिमा के समक्ष काली पट्टी बांध मौन पर बैठ गए। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य भगवान बिरसा मुंडा की ही देन है, लेकिन टाटा के बगीचे में दो फूल नहीं कि भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर चढ़ा पायें।  इस दौरान उन्होंने जमशेद जी नसरवान जी टाटा से टाटा कंपनी के अधिकारियों को माफ करने की कामना की। इस प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में बन्ना गुप्ता के समर्थक मौजूद थे।

बन्ना गुप्ता, स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *