गोपालगंज गैंगरेपः एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

गोपालगंज – गोपालगंज गैंगरेप की घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन में से एक आरोपी संदीप को गिरफ्तार भी कर लिया है। अन्य दो दुष्कर्मी बैरौना गांव के राघव मांझी और लुहसी गांव निवासी आशिफ मंसूरी अभी भी फरार है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन दुष्कर्मियों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के क्रम में उसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं अब आरोपियों ने पीड़िता के परिजनों को धमकी भी दिया है। आरोपियों के परिजनों ने पीड़िता के परिजनों से कहा है कि पुलिस में दर्ज शिकायत को वापस ले लो नहीं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों का कहना है कि किशोरी खेत की तरफ गई थी। वहां पहले से ही तीनों दरिंदे घात लगाए बैठे थे। किशोरी को देखते ही तीनों ने उसका मुंह दबा कर पकड़ लिया और फिर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित किशोरी के बयान पर पुलिस ने तीनों दरिंदों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए कहा है कि पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फरार दो अन्य आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *