गुमला में सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत

गुमला– जिला में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना बिशनपुर थाना क्षेत्र कोको टोली की बताई जा रही है। इस दुर्घटना में बनारी गोरा टोली निवासी लालू ठाकुर, सूरज महली व बजरंग महली की मौत हुई है। मृतकों के परिजनों ने बताया कि तीनों युवक बनारी से एक ही बाइक पर सवार होकर अस्पताल में भर्ती एक मरीज को देखने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेजी रफ्तार से घाघरा की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद ट्रक मौके से फरार हो गया। यह दुर्घटना इतना जोरदार थी की घटना स्थल पर ही दो युवको में लालू ठाकुर व बजरंगी महली की मौत हो गई। जबकि गंभीर स्थिति में सूरज को सदर अस्पताल रेफर किया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वंही घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा जहां शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *