सिमडेगा सदर अस्पताल ने पाया राज्य में पहला स्थान

सिमडेगा– राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को बहाल करने की श्रेणी में सिमडेगा जिला सदर अस्पताल ने राज्यभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सरकार की ओर से तय मानक के आधार पर किये गए मूल्यांकन में सिमडेगा सदर अस्पताल पूरे राज्य भर में नंबर वन पर है। आपको बता दे की झारखंड सरकार द्वारा एक ऑडिट टीम का गठन कर 24 जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सर्वेक्षण कराया गया। पिछले चार महीना पूर्व से ही ऑडिट टीम द्वारा सभी जिलों की स्वास्थ्य सर्वेक्षण कम शुरू कर दिया था। ऑडिट टीम की रिपोर्ट के अनुसार 24 जिले में बेहतर कार्य करने के लिए सिमडेगा जिले के सदर अस्पताल को बेस्ट हॉस्पिटल इन झारखंड का अवार्ड प्राप्त हुआ।   वहीं सरकार की ओर से इनाम स्वरूप 5000000 रुपए की राशि भी दी गई है।  राज्य के मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा कार्यक्रम आयोजित करते हुए उक्त अवॉर्ड दिया जाएगा। हालांकि इसकी घोषणा होने पर सदर अस्पताल सहित पूरे स्वास्थ्य प्रबंधन व कर्मियों में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *