संवाददाता – विपुल विश्वास
अररिया – फारबिसगंज में जनता डिस्ट्रिक्ट इलेक्ट्रॉनिक दुकान के मालिक के आवास में बीती रात लगभग एक दर्जन लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। जिसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के संबंध में व्यवसाई ने बताया की बीती रात एक दर्जन लोगों ने घर पर धावा बोल मारपीट की घटना को अंजाम दिया और घर वालों को एक कमरा में बंद कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। घटना में लगभग 12 लाख नगदी समेत लगभग 8 लाख रुपए की जेवरात की लूट की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।