संवाददाता – रमण कुमार
मधेपुरा – दशहरा मेला और पंचायत चुनाव को लेकर एसपी योगेन्द्र कुमार के नेतृत्व में मधेपुरा और सिंहेश्वर में पुलिस पदाधिकारियों और एसडीएम के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान एसपी योगेन्द्र कुमार ने कहा कि दुर्गापूजा को लेकर सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। प्रशासनिक पदाधिकारी भी लगातार पूजा पंडालों की निरीक्षण कर रहे हैं। पर्व त्योहार का मौसम है, साथ ही पंचायत चुनाव भी। ऐसे में किसी को भी असामाजिक गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है, तो उनके साथ पुलिस कड़ाई से पेश आएगी।