ई रिक्शा चालक की हत्या मामले का खुलासा

मधेपुरा – बीते 5 सितम्बर को हुए ई रिक्शा चालक की हत्या मामले का मधेपुरा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस संबंध में मधेपुरा एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी राजेश कुमार ने बताया कि दिनांक 05 सितम्बर 2022 को शंकरपुर थाना क्षेत्र के गोराहा में पुलिस ने अज्ञात शव बरामद किया था। पूछ-ताछ के क्रम में शव की पहचान विष्णु देव पासवान पिता स्व० बढी पासवान के रूप में की गयी। जो मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के भिरखी वार्ड न0 25 के निवासी थे।  इस मामले में शंकरपुर थाना में  अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में इस मामले में शामिल 3 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। एसपी ने आगे बताया कि यह हत्या लूट-पाट के क्रम में की गई थी। वहीं गिरफ्तार अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने लूटी गयी ई-रिक्शा, घटना में प्रयुक्त प्लास्टिक का रस्सी, 5 मोबाईल फोन भी बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *