झारखंड में भी आरोपी के घर चला बुलडोजर

बोकारो – धर्म और नाम छुपा कर शादी करने के बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और अपने साथियों को सौंपने का आरोपी आरजू मल्लिक के माराफारी थाना क्षेत्र के आजाद नगर स्थित घर पर आज प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। फरार आरोपी आरजू मल्लिक के घर की पहले ही न्यायालय के आदेश के बाद कुर्की जब्ती हो चुकी थी। इसी मामले में चास अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय में अतिक्रमण वाद के तहत उसके घर पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई थी। बताते चलें कि आरजू मलिक के खिलाफ महिला थाने में पीड़ित युवती ने बताया कि जबरन स्वामी सहजानंद महाविद्यालय के गेट के पास से उठाकर ले जाकर कोऑपरेटिव कॉलोनी के एक मकान में जबरन उसके साथ शादी की थी। . इसके बाद मुझे अन्य साथियों को सौंप दिया। उसके बाद लड़की के साथ लगातार सामूहिक दुष्कर्म होता रहा। लड़की का वीडियो भी बना कर उसे ब्लैकमेल किया जाते रहा। बाध्य होकर युवती ने चास महिला थाने में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इस मामले में आरजू मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।

प्रदीप एक्का, कार्यपालक दंडाधिकारी, बोकारो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *