जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास के लिए तीन इंडोर विकेट तैयार

रांची – राजधानी रांची के जेएससीए स्टेडियम में खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए तीन इंडोर विकेट तैयार किया गया है। बता दें कि यहां 9 अक्टूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका टीम का मैच होना है। मैच के एक दिन पहले खिलाड़ी इस इंडोर विकेट में अभ्यास कर सकेंगे। वैसे आमतौर पर मैच से एक दिन पूर्व का अभ्यास मैदान के किनारे बने विकेटों में किया जाता है। लेकिन राजधानी के मौसम को देखते हुए इस बार जेएससीए ने इंडोर विकेट भी तैयार कर रखा गया है। इसे लेकर जेएससीए के अध्यक्ष संजय सहाय ने बताया कि दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए अभ्यास का समय आठ अक्टूबर को दिन के एक बजे से चार बजे निर्धारित है। वहीं भारतीय टीम शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक अभ्यास करेगी। रात में अभ्यास करने के कारण बिजली सहित अन्य तरह की तैयारियां भी पूरी कर ली गई है। बताते चलें कि इन तीन इंडोर विकेटों में बॉलिंग मशीन भी लगी है। खिलाड़ी इसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *