सीएम करेंगे बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण

Report – Shabnam Khan

किशनगंज- एक ओर बिहार में पंचायत चुनाव जारी है, वहीं बिहार के कुछ जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे लेकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का सीएम हवाई सर्वेक्षण करने सीमांचल क्षेत्र के दौरे पर है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को किशनगंज पहुंचे। जहां खगड़ा हवाई अड्डा पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त राहुल महिवाल, पुलिस महानिरीक्षक पूर्णिया प्रक्षेत्र और किशनगंज के जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश और किशनगंज एसपी कुमार आशीष ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किशनगंज हवाई अड्डा से हेलीकॉप्टर के जरिये बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ प्रभावित इलाकों का वे जायजा लेंगे। राहत शिविर का भी मुख्यमंत्री निरीक्षण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा समेत कई अधिकारी मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *