बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि राजद का प्रचार लालू प्रसाद यादव करेंगे।

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार सिंह

पटना – बिहार में दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव की तैयारी शुरू हो गई है । ऐसा माना जा रहा है कि राजद का प्रचार लालू प्रसाद यादव करेंगे । इसको लेकर बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार दोनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव है उसमें एनडीए की बिहार में सरकार है नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में । उसके सरकार के द्वारा जो अच्छे कार्य लगातार किए गए । आधारभूत संरचनाएं बनी । बिहार के विकास के लिए हम कई कार्यक्रम को सामने ला रहे । उसके बाउजूद भी महागठबंधन जिस प्रकार से सरकार की आलोचना करता रहा और अपनी एकजुटता दिखाने का प्रयास किया है । और आज जो उनकी स्थित बनी इससे बहुत स्पष्ठ है कि ये लोग परिवारवाद और सत्ता में कैसे काबिज हो यही उनका उद्देश्य रहा है । बिहार के विकास का कोई मतलब नहीं रहा । जब उनके हित नहीं सधे तो आज वो बिखर गए । जिस प्रकार से महागठबंधन के दोनों घटक दल में अपने उम्मीदवार खड़े किए स्पष्ट है कि महागठबंधन ने अपनी हार कबूल कर ली है । और हम लोगों ने बिहार के विकास के लिए जिस प्रकार से काम किए हैं जिस प्रकार के कार्य किए हैं । ये सारी चीजें बिहार के लोग महसूस भी करते हैं । और जहाँ चुनाव है वहाँ जदयू के उम्मीदवार जीते हैं । लेकिन दुर्भाग्यवश इन दोनों सीटों पर पुनः चुनाव हो रहे हैं । और इन दोनों सीटों को भारी मतों से जीतेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *