संवाददाता – शूरसेन लाल
नालंदा – अस्थावां सर्किल इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उनकी मौत से नालंदा पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई। अंदेशा जताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। सर्किल इंस्पेक्टर की मौत सूचना मिलते ही एसपी हरि प्रसाथ एस, डीएसपी शिब्ली नोमानी, राजगीर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, सोह थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, दीपनगर थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद समेत अन्य पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे। मृतक उपेन्द्र कुमार अरवल जिला के निवासी हैं। डीएसपी ने बताया पंचायत चुनाव में ड्यूटी कर वह देर शाम लौटे। उसी दौरान अचानक उनकी तबियत बिगड़ गयी। उनकी तबियत बिगड़ने के बाद पदाधिकारी को इलाज के लिए अस्पताल ले लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।