सड़क हादसा में एक की मौत तीन घायल

रिपोर्ट- जितेन सार

बुंडू– बुंडू थाना क्षेत्र राँची टाटा एनएच  33 के तुँजु मोड़ के पास बीती रात सड़क हादसे में दो ट्रकों की आमने सामने टक्कर हो गई। तभी एक पिकपवेन ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी की पिकपवेन का ड्राइवर की मौत घटना अस्थल पर ही हो गई।   ड्राइवर पिकपवेन में ही फंसा हुआ रह गया। घटना की जानकारी मिलने पर बुंडू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस द्वारा दुर्घटना में घायल वैन के खलासी और दोनों ट्रको के ड्राइवर खलासी को बुंडू अनुमंडल अस्पताल ईलाज के लिए ले जाया गया। आपको बता दे की बुंडू जाने वाली इस मुख्य मार्ग पर अक्सर एसे हादसे होते है।  जरा सी लापरवाही अक्सर बड़े हादसों का कारण बन जाती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *