मधेपुरा – सुबे के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर अधिकारियों के साथ मधेपुरा शहर के छठ घाटों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश दिए। दौरा से पूर्व मंत्री ने मधेपुरा जिला अतिथि गृह में डीएम श्याम बिहारी मीना, एसपी राजेश कुमार, एसडीएम नीरज कुमार, एसडीपीओ अजय नारायण यादव और मधेपुरा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार के साथ बैठक भी की। बैठक के बाद सभी अधिकारी छठ घाटों का रुख किया। सबसे पहले काफिला सुखासन घाट पर पहुंचा, जहां कचरे के ढेर को हटाने का काम चल रहा था। मंत्री ने इस काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके बाद मंत्री जी भिरखी पुल पर पहुंचे, यहां किनारे की गहराई को देखकर सीढ़ी बनवाने का निर्देश दिया। अंतिम में मधेपुरा वार्ड नंबर 4 स्थित गौशाला घाट का भी मंत्री जी ने जायजा लिया, यहां की तैयारी पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि छठ पर्व हमारा लोक पर्व है। इस मौके पर महागठबंधन सरकार सूबे के छठ व्रतियों को सुसज्जित घाट उपलब्ध कराएगी।