पटना – अपराधियों द्वारा कार चालक को बंधक बनाकर कार लूटने का मामला सामने आया है। खबर पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र से है। जहां बैंक मैनेजर के कार चालक को तीन हथियारबंद अपराधियों ने बंधक बनाकर उससे कार लूट ली। वहीं अपराधियों ने चालक का हाथ पैर बांध कर मसौढ़ा गांव में फेंक कर फरार हो गये। आसपास के ग्रामीणों ने चालक धीरज कुमार को बंधन से मुक्त कराया। इस संबंध में बैंक मैनेजर ने गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। अनिसाबाद मित्रमंडल कॉलोनी निवासी कार मालिक राजवर्धन ने बताया कि तीन हथियारबंद अपराधियों ने पूरी घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस कार चालक से पूछताछ करने के साथ आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।
घटना के संबंध में मैनेजर ने बताया कि चालक फ्रेजर रोड में कार खड़ी कर बैठा हुआ था। इसी बीच तीन लड़के वहां पहुंचे और कार के बारे में जानकारी लेने लगे। मॉडल और उसके एसी के बारे में जानकारी लेने लगे। बात-बात में ही तीनों ने चालक धीरज का हाथ – पैर बांध दिया और उसे लेकर बिक्रम पाली रोड चले गए। उसके बाद बदमाशों ने चालक धीरज को मसौढ़ा में ही फेंक दिया और कार लेकर चले गए।