अंकिता हत्या कांड में बाबूलाल का द्वीट

दुमका/रांची – छात्रा अंकिता को जलाने के मामले में भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने बड़ा आरोप लगाया है।  उन्होंने खबरों का हवाला देते हुए ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि दुमका में अंकिता को जलाये जाने के मामले में वहां के डीएसपी नूर मुस्तफा ने शुरू से ही अभियुक्त शाहरुख हुसैन को बचाने का प्रयास किया। डीएसपी ने दर्ज एफ़आइआर में नाबालिग की जगह बालिग शब्द लिखवा दिये जाने की बात आ रही है। इस मामले में बाबूलाल ने आगे कहा है कि डीएसपी के खिलाफ दुमका समेत पूरे राज्य के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। डीएसपी के वहां रहते लोगों को न्याय की उम्मीद नहीं है।

आपको बता दें कि एकतरफा प्यार में विफल रहने के बाद शाहरूख हुसैन नामक युवक ने 12वीं की छात्रा पर गत 23 अगस्त, 2022 को पेट्रोल छिड़कर उसके ही घर में ही उसे जला दिया गया था। गंभीर स्थिति में उसे दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां के चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया था। जहां उसकी मौत हो गयी। वहीं घटना के तुरंत बाद आरोपी शाहरुख को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया।  बताया गया कि आरोपी शाहरुख युवती से एकतरफा प्यार करता था और हमेशा युवती को परेशान करते रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *