मधेपुरा– मधेपुरा सदर अनुमंडल के मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत रामपुर में दुर्गा पूजा मेला के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मशहूर भोजपुरी गायक अमित उपाध्याय ने अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। भोजपुरी गायक अमित उपाध्याय ने अपने भोजपुरी गानों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दर्शक भोजपुरी गायक के गाने पर झूमते नजर आए। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाया।
