बुंडू में माओवादी बंद का दिखा असर

रिपोर्ट- जीतेन सार

बुंडू- एंकर- नक्सली कमांडर प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के खिलाफ आहुत भारत बंद का बुंडु तमाड़ और दाशम फाॅल थाना क्षेत्र में व्यापक असर देखा जा रहा है। इन क्षेत्रों में निजी संस्थान पुरी तरह से बंद है वहीं सरकारी संस्थानों में भी लोगों का आवागमन ठप है। हाईवे पर बाहर से आने वाली इक्के दुक्के माल वाहक वाहनों के अलावे  सन्नाटा पसरा हुआ देखा गया। बुंडू और दाशम फाॅल थाना क्षेत्र को रेड काॅरीडोर के रूप में जाना जाता है। कई बार नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है और नक्सलियों के कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है ऐसे में नक्सली  बंदी को देखते हुए रांची टाटा मार्ग पर भारी संख्या में  सीआरपीएफ और जिला  पुलिस बलों की  तैनाती की गयी है।  हाईवे पर 24 घंटे गश्ती जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *