अलग-अलग सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मी की मौत

संवाददाता – अनिल कुमार

वैशाली – वैशाली जिले में तड़के सुबह दो अलग अलग जगह पर हुए सड़क हादसे में एक एसआई समेत दो पुलिसकर्मी की मौत हो गई। पहली घटना हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के सराय थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव की है। जहां एक बाइक सवार सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई, मृतक एसआई के पास से मिले आईकार्ड से उनकी पहचान दरभंगा जिले के साबिर आलम के रूप में हुई है। जो पटना जिला में तैनात थे। वहीं दूसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के महुआ मोड़ की है। जहां किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि मृतक दोनों पुलिसकर्मियों की पहचान हो गई है। एक दरभंगा जिले के सब इंस्पेक्टर हैं, वहीं दूसरे होमगार्ड के जवान। मृतक होमगार्ड के जवान के बारे में राघव दयाल ने बताया कि हाजीपुर पुलिस लाइन से लालगंज में होने वाले पंचायत चुनाव ड्यूटी में जाने के क्रम में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं  दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

राघव दयाल, सदर एसडीपीओ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *