संवाददाता – पंकज कुमार
बख्तियारपुर – मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत बनी पानी की टंकी फट कर गिर गई। खबर बख्तियारपुर प्रखंड के करनौति पंचायत अंतर्गत मिरदाहाचक स्थित वार्ड संख्या 8 का है। जहाँ लगभग 6 माह पूर्व निर्माण हुए मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत बने पानी की टंकी फट कर गिर गई। अचानक पानी टंकी के फटने से वहां पास में खेल रहे बच्चे बाल बाल बच गए। वहीं इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों की माने तो करनौती पंचायत की निःवर्तमान मुखिया रही किरण देवी एवं वार्ड सदस्य शोभा देवी ने मिलकर घटिया पानी टंकी लगाकर सरकार के उत्तम योजना के पैसे का बंदर बांट कर दुरुपयोग किया है। आरोप है कि इस मामले में लाखों रुपये का गबन किया गया है।