संवाददाता – मानव प्रकाश
नालंदा – नालंदा में असामाजिक तत्वों का तांडव देखने को मिला। सामाजिक तत्वों ने दो दुकान में आग लगाकर लाखों रूपयों का नुकसान कर दिया। वहीं एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना नालंदा थाना क्षेत्र का है।
एक ओर जहां दुर्गापूजा को लेकर पुलिस प्रशासन दिनरात चौक चौराहों पर पूरी तरह से चौकस है। तो वहीं, दूसरी तरफ़ चोर व असामाजिक तत्वों ने तांडव मचा रखा है। ताज़ा मामला विश्व धरोहर नालंदा के समीप का है। जहां वर्षों से दुकान लगाकर अपना जीविकोपार्जन चला रहे मुन्ना पासवान, सुदन पासवान के दुकान में बीते रात्रि लगभग 2:00 बजे असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगा दी। जिससे लाखों रुपए की संपत्ति जलकर ख़ाक हो गई। बाद में अग्निशामक दल को सूचित किया गया, जिसने कड़ी मशक़्क़त के बाद आग पर काबू पाया। जिससे आसपास के कई दुकानों को जलने से बचा लिया गया। वहीं, एक दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने हज़ारों रुपए मूल्य का सामान चुराकर चंपत हो गया। घटना की सूचना पर सभी दुकानदारों मिलकर ने थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी करवाई करने की मांग की है।