संवाददाता – अमन कुमार
सहरसा – सहरसा में जमीनी विवाद में एक 75 वर्षीय बुजर्ग की सोए अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना चिड़ैया ओपी क्षेत्र के कबीरा गांव की है। मृतक बुजुर्ग की पहचान बालेश्वर महतो के रूप में किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों द्वारा आरोप लगाया गया कि पूर्व से चली आ रही जमीनी विवाद को लेकर देर रात गांव के ही किशोरी महतो, चमरू महतो और सनोज सहित आधा दर्जन लोगों ने बालेश्वर महतो को सुप्तावस्था में गोली मारकर फरार हो गए। गोली बुजुर्ग के सीने में लगी जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।