टोक्यो: भारतीय निशानेबाज अवनि लेखारा ने टोक्यो पैरालिंपिक में एकल महिला की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग के क्लास एसएच 1 में स्वर्ण पदक जीता है, और भारत का टोक्यो पैरालंपिक खेलों में देश के लिए यह पहला स्वर्ण पदक है। वहीं भारत ने सोमवार को टोक्यो पैरालंपिक में चार मेडल अपने नाम किये हैं। अवनि ने फाइनल में 249.6 अंक बनाकर विश्व रिकार्ड के साथ ही पैरालिंपिक में नया रिकॉर्ड हासिल किया है।
योगेश कथूरिया ने चक्का फेंक में रजत पदक जीता और देवेंद्र झाझरिया ने भाला फेंक में रजत पदक और सुंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक जीता है।
अवनी पैरालिंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। भारत का निशानेबाजी खेल प्रतियोगिता में यह देश का पहला पदक भी है। यह टोक्यो पैरालिंपिक में देश का पहला स्वर्ण पदक के साथ पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली तीसरी भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।
भारत ने अब तक 7 पदक जीते हैं आपको बता दें कि भारत ने 2016 पैरालिंपिक खेलों में चार पदक जीते थे लेकिन टोक्यो पैरालिंपिक में अब तक सात पदक जीते हैं। रविवार को महिला खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल ने महिला टेबल टेनिस और एथलीट निषाद कुमार ने ऊंची कूद में रजत पदक जीता।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अवनि लेखरा को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है। राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में कहा, भारत की एक और बेटी हमें गौरवान्वित किया, अवनि लेखारा को इतिहास रचने और पैरालिंपिक में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने के लिए बधाई। उन्होंने कहा, भारत उनके शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है और उनके अभूतपूर्व पराक्रम के कारण तिरंगा पोडियम पर ऊंची उड़ान भरता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर अवनि लेखारा को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा की यह एक अभूतपूर्व प्रदर्शन था, कड़ी मेहनत करने पर यह योग्य स्वर्ण पदक जीता है और यह उनके शूटिंग के प्रति जुनून मेहनती स्वभाव के कारण संभव हुआ।
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा की अद्भुत! पैरालिंपिक के निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रचने वाली अवनि लखेड़ा को अनेक-अनेक बधाई एवं शुभकामनाएं। डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीतने वाले योगेश कठुनिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. देश को आप दोनों पर गर्व है।

REPORT: ANKIT PASWAN