साहिबगंज: साहिबगंज जिला की पुलिस ने राँझन मैदान के बगल के जंगल से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। इसके पूर्व पुलिस को एक व्यक्ति की हत्या किये जाने की सूचना मिली थी, मिली सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ राजेंद्र दूबे के नेतृत्व में पुलिस ने जगह जगह छापेमारी की और इस बीच खून के धब्बों का पीछा कर पुलिस ने राँझन मैदान के बगल के जंगल से बाबूलाल टुडू के शव को बरामद किया। वहीं, घटनास्थल से पुलिस ने चप्पल, गमछा एवं एक बाइक (बाइक नंबर JH 18H 4610) भी बरामद कि है। मामले में पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद ली डॉग स्क्वाड मदद से 3 आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किया गया। आपकों बता दें की एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने नगर थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि मृतक की पत्नी संगीता बास्की ने बोरियो थाना में अपने पति बाबूराम टुडू की हत्या कर लाश छुपाये जाने को लेकर आवेदन दिया था और इसी आवेदन के आधार पर कार्रवाई की गई।
रिपोर्ट: अंकित पासवान