पुलिस ने इनामी नक्सली कमांडर से की सरेंडर करने की अपील

गुमला:  गुमला पुलिस इन दिनों नक्सली टीम के कमांडर दो लाख के इनामी नक्सली लाज़िम अंसारी पर शिकंजा पुलिस अब कसने लगी है। वहीं दूसरी ओर सरकार आत्मसमर्पण नीति के तहत समाज की मुख्य धारा से जोड़ कर नया जीवन जीने हेतु सरकार ने पुनर्वास नीति के तहत सुविधा उपलब्ध करा रही है। जिसको लेकर पुलिस माओवादियों नक्सली के घर पहुची और आत्मसमर्पण की बात कही, जिससे वह अपने परिवार के साथ नया जीवन जी सके। वहीं गुमला सदर थाना इलाके के पनसो गांव में लाज़िम अंसारी के घर डीएसपी अभियान कुमार और थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल व सीआरपीएफ कोबरा के जवान भी साथ पहुचे। इस दौरान पुलिस ने नक्सली के परिवार को समझाया और आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित करने को कहा साथ ही उन्होंने बताया कि दक्षिणी शंख रीजनल कमिटी के सदस्य बुधेश्वर उरांव को भी पुलिस ने सरेंडर करने के लिए प्रेरित किया था और मुख्यधारा से जोड़कर जीवन जीने को लेकर अपील भी की थी, लेकिन उसने सरेंडर नहीं किया जिसके बाद सुरक्षा बालों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान वह मारा गया था। यह भी बताया कि पुलिस के द्वारा कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं, अगर नक्सली आत्मसमर्पण नहीं करते है तो वह कभी भी पुलिस की गिरफ्त में आ सकते है। उन्होंने नक्सलियों के परिजनों को सरकार की ओर से जारी सरेंडर पॉलिसी का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

REPORT: ANKIT PASWAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *