सोमवार सुबह आये भूकंप से मची तबाही के बाद खबर है कि उत्तरी तुर्की में एक और बार धरती हिली है। एक बार फिर 7.8 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज सुबह तुर्की में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे जमकर तबाही मची। तुर्की में आये इस शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1300 हो गई है। जिसके बढ़ने की संभावना है। भूकंप के बाद से ही लगातार राहत और बचाव कार्य जारी है, मलबे हटाकर कर्मी जीवन की तलाश में जुटे हैं। बताया गया की मलबे में अब भी कई लोग फंसे हुए हैं।