भारत जोड़ो यात्रा में शामिल 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट

कर्नाटक – राहुल गांधी के नेतृत्व में कर्नाटक के बेल्लारी में भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ चल रही थी। जिसमें कांग्रेस के कई कार्यकर्ता शामिल थे। जिनमें से 4 कार्यकर्ताओं को अचानक करंट लग गया। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि एक कार्यकर्ता लोहे के छड़ में पार्टी का झंडा लगाए हुए था। जिसमें बिजली का तार के सट जाने से यह हादसा हो गया। उसके साथ उसके अगल-बगल चल रहे तीन अन्य कार्यकर्ता भी करंट की चपेट में आ गए।

फिलहाल घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया कि मौके पर मौजूद एंबुलेंस में डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। उसके बाद आगे के इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *