ग्रिल तोड़ कर दो कैदी फरार

रांची – राजधानी रांची के रिम्स स्थित कैदी वार्ड में भर्ती दो कैदी बाथरूम का ग्रिल तोड़ कर फरार हो गए। आपको बता दें कि कि रिम्स के कैदी वार्ड से शनिवार रात दो कैदी फरार हो गए, रात के लगभग ढाई बजे दोनों कैदी बाथरूम का ग्रिल तोड़ कर फरार हुए हैं। वहीं मामले की जनकारी मिलते ही पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए शहर की नाकेबंदी कर दोनों की तलाश की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुमला जेल से उग्रवादी अमित उरांव और हजारीबाग से मसरूर आलम खान को इलाज के रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों को कैदी वार्ड में रखा गया था। जहां से दोनों ने मिलकर कैदी वार्ड के बाथरूम की खिड़की का ग्रिल तोड़ दिया और वहां से भाग निकले।

दोनों कैदियों के भागने की खबर जैसे ही रिम्स प्रशासन और बरियातू थाना को लगी तो हड़कंप मच गया। फिलहाल बरियातू पुलिस की टीम शहर की नाकेबंदी कर दोनों की तलाश में जुट गई है। हलांकि अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *