36 वें राष्ट्रीय खेल में सेना को मिली ट्रॉफी

गुजरात में चल रही 36 वें राष्ट्रीय खेल का बुधवार को समापन हो गया। 36वें राष्ट्रीय खेलों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में केरल के साजन प्रकाश और कर्नाटक की हशिका रामचंद्र को चुना गया। वहीं सेना की टीम ने 36 वें राष्ट्रीय खेल में अपना दबदबा कायम रखा। सेना की टीम ने लगातार चौथी बार बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय खेलों में शीर्ष पर रही। जिसके कारण भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सेना को प्रतिष्ठित राजा भलींद्र सिंह ट्रॉफी सौंपी।

बता दें कि सेना की टीम ने कुल 61 स्वर्ण, 35 रजत और 32 कांस्य पदक जीतकर शीर्ष पर रही। वहीं व्यक्तिगत रूप से 5 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीतने वाले तैराक साजन को प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया। साथ ही हाशिका रामचंद्र को 6 स्वर्ण सहित कुल 7 पदक जीतने पर सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया। चौदह साल की हाशिका ने तैराकी में इस वर्ष राष्ट्रीय खेलों में पदार्पण किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *