रांची – सहाराश्री सुब्रत रॉय के खिलाफ दर्जनों पुरुष महिलाओं ने डोरंडा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करी है। साथ ही डोरंडा थाना परिसर में सहारा इंडिया के खिलाफ घेराव किया। बताया गया कि कई लोगों की पॉलिसी मैच्योर होने के बावजूद उन्हें पैसा नहीं मिल रहा है। सहारा में काफी संख्या में लोगों ने अपना पैसा निवेश कर रखा है। परंतु जब वे पैसा की अवधि पूरी होने पर उसे वापस मांगते हैं, तो उन्हें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। निवेशक यहां-वहां भटक रहे हैं, फिर भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। डोरंडा थाना पहुंचे लोगों ने नारेबाजी की उनका कहना है कि उनकी जीवन की गाढ़ी कमाई, डूब गयी। हालांकि कार्रवाई की बात कह कर थाना प्रभारी के द्वारा लोगों को समझा-बुझाकर वापस लौटा दिया गया।