सड़क हादसे में 3 छात्र-छात्राओं समेत चार की मौत

संवाददाता – ललन राज

मुंगेर – मुंगेर में भीषण सड़क हादसे में तीन छात्र-छात्राओं समेत चार की मौत हो गई एवं छह गंभीर रूप से घायल हो गएl घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। जानकारी के अनुसार एक ऑटो से चालक समेत 10 छात्र-छात्राएं कोचिंग पढ़ने के लिए खड़गपुर जा रहे थे। इस दौरान गंगटा-खड़गपुर मुख्य सड़क मार्ग स्थित नजरी गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दीl जिसमें ऑटो पर सवार 3 छात्र-छात्राओं समेत चार की मौत हो गई एवं छह गंभीर रूप से घायल हो गएl घटना के बाद चालक एवं उप चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गएl मौके पर पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दियाl वहीं घटना की सूचना के बाद गंगटा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज कर दमकल की मदद से आग बुझाने एवं सड़क जाम हटाने के प्रयास में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *