रिपोर्ट- मुकेश कुमार सोनी
गुमला- गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही मां की लाठी से पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी। सोमवार की रात आरोपी बेटे शुबोध तिग्गा ने शराब पीने के लिए अपनी मां से पैसे की मांग की थी। जब मां ने पैसे नहीं दिए तो नशे की हालत में डंडे से पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पहचान सोसन तिग्गा के रूप में हुई है। मृत मां की उम्र 40 वर्ष बताई जा रही है। आरोपी बेटा शुबोध तिग्गा घटना के बाद से फरार है। वहीं चैनपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं हत्या की घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। चैनपुर थाना प्रभारी अमित चौधरी ने घटनास्थल पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं घटना के लेकर ग्रामीणों ने आरोपी बेटे के खिलाफ प्रशासन से कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।