भाजपा पूर्व विधायक साधु चरण महतो का निधन

रिपोर्ट- बिनोद केसरी

सरायकेला खऱसावा- सरायकेला खऱसावा जिला के ईचागढ के पूर्व विधायक व भाजपा नेता साधु चरण महतो का आज सुबह कोलकाता में निधन हो गया। वे कई बीमारीयों से ग्रसित थे और पिछले कई दिनों से कोलकाता के आर एन टैगोर अस्पताल में ईलाजरत थे। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने मणिपूर से दिल्ली लौटने के क्रम में कोलकाता के आर एन टैगोर पहुँच कर उनका हाल भी जाना था । वहीं आज उनके निधन की सूचना मिलने पर झारखंड के राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बताते चले की वर्ष 2019 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में साधु चरण महतो तीसरे स्थान पर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *