संवाददाता – मानव प्रकाश शूरसेन
नालंदा – पिछले 19 नवंबर को मगध विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. राजेंद्र प्रसाद के आवास से एसवीयू ने छापेमारी के दौरान एक करोड़ से अधिक नाजायज राशि पकड़ी थी। वहीं कार्रवाई के बाद भी निलंबन व गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बिहारशरीफ के सोहसराय किसान कॉलेज के पास वीसी का पुतला दहन कर नारेबाजी की। इस दौरान एबीवीपी के संयोजक सज्जन कुमार ने कहा कि शिक्षा के मंदिर को वीसी ने कलंकित किया है। छात्रों व अभिभावकों की गाढ़ी कमाई को लूटने का काम किया है। ऐसे में एबीवीपी मांग करता है कि जल्द से जल्द उन्हें निलंबन करते हुए गिरफ्तार किया जाय। अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो परिषद के कार्यकर्ता राजभवन पैदल मार्च करेंग। मौके पर प्रतिक राज, साहिल मेहता सहित अन्य मौजूद थे।