रिपोर्ट- प्रियंका कुमारी
रांची- झारखंड विधानसभा के 21वीं वर्षगाठ के अवसर पर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन राज्यपाल रमेश बैस ने किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। इसके साथ ही स्पीकर रवीन्द्रनाथ महतों सहित तमाम विधायक कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह के दौरान कई लोगों को उनके क्षेत्र विशेष में किये गए उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कोरोना महामारी से बचाव को लेकर चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान में राज्य भर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त,सूरज कुमार को सम्मानित किया गया। विधान सभा के पांच कर्मी को उनकी उल्लेखनीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया। देश की रक्षा में शहीद हुए सैनिकों और नक्सली अभियान में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया।
