संवाददाता – मुन्ना शर्मा
मोकामा – शराब की तस्करी के खिलाफ मोकामा पुलिस का अभियान लगातार परवान चढ़ रहा है। इसी कड़ी में मोकामा पुलिस ने गंगा जंजीरा दियारा में धावा बोलकर देशी शराब की भट्ठी ध्वस्त कर दी और सैकड़ों लीटर शराब नष्ट कर दिया। बताया जाता है कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर की गयी छापामारी में गंगा दियारा में देशी शराब की भट्टी के संचालन का उद्भेदन हुआ है। मौके से देशी शराब बनाने का उपकरण को भी जब्त किया गया है। हालांकि, शराब तस्कर पुलिस को देखते ही दियारा का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे। बताते चलें कि मोकामा पुलिस की कार्रवाई से शराब कारोबारियों में खलबली मच गई है।
