रिपोर्ट- धीरज सिन्हा
शेखपुरा- पत्रकारो पर हो रहे हमलो की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है। इस बार इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्रीनिवास कुमार पर जानलेवा हमला किये जाने का मामला सामने आया है। शेखपुरा मतगणना केंद्र डायट पर आज तीन पुलिसकर्मियों के द्वारा इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्रीनिवास कुमार पर जानलेवा हमला किया गया। अध्यक्ष श्रीनिवास कुमार ने बताया है कि वह अपने बाइक से घर की ओर जा रहे थे की अचानक मतगणना केंद्र पर तैनात तीन पुलिस वालों ने बेवजह उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मार-पीट की घटना को लेकर स्थानीय पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। घटना को लेकर पत्रकारों ने गोलबंद होकर सड़क जाम किया और तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान शेखपुरा टाउन थाना के थाना अध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि तीनों पुलिस वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के आश्वाशन के बाद सड़क जाम को हटाया गया और आवागमन को सुचारू किया गया। इस दौरान एसपी ने भी टेलिफोनिक वार्ता पर पत्रकारों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही तीनों पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।