धनबाद के तेलमोचो पंचायत में हो रहा भू-धसान, लोगों में डर का माहौल

रिपोर्ट- संदीप सिंह

धनबाद- धनबाद के महुदा: बाघमारा प्रखंड के महुदा अंतर्गत तेलमोचो पंचायत के हरिजन टोला के गाँव में तेज आवाज के साथ भू-धसान होने की घटना हुई है। जिससे जमीन का एक बड़ा हिस्सा धस गया है। एक गोफ भू-धसान से बन गया है। ज्ञात हो की इससे पूर्व भी बाघमारा के कई क्षेत्रों में भू-धसान का सिलसिला चल रहा हैं, महुदा में बीते दो दिन भू-धसान हो चूका हैं, जिससे आस-पास के ग्रामीणों के घरों में दरारें पड़ गई, गनीमत  यह रही की लोग पहले से ही हादसे को लेकर सतर्क थे।  अन्यथा एक बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता था। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लेकिन अभी तक न तो कोई जनप्रतिनिधि व सूद अधिकारी लेना तक नहीं गया, बताते चले की महुदा क्षेत्र में कोल्  माइनिंग कंपनियों द्वारा कोयला उत्खन्न करने के बाद डिपिलरीन ठीक ढंग से नहीं किया गया, जिसके लापरवाही से लगातार क्षेत्र में भू-धसान का सिलसिला चल रहा हैं| इसके साथ अवैध कोयला का धंधा भी फल-फूल रहा हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *