कटिहार में अपराधी बेखौफ, एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या

रिपोर्ट- सुमन शर्मा

कटिहार- कटिहार में अपराधियों का तांडव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस प्रशासन से बेखौफ अपराधीयों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोलियों से भून डाला। कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र में बुधवार को अज्ञात अपराधियो ने धनराज यादव नाम के सख्स की गोली मार कर हत्या कर दी।  मृतक धनराज यादव का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वो पशु तस्करी में कई बार उसकी संलिप्ता सामने आई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक धनराज यादव बाइक से नया टोला से अपने घर हवाई अड्डा जा रहा था। जहाँ हवाई अड्डा में ही अपराधियो ने इस हत्या को अंजाम दिया। अपराधियो की ताबड़तोड़ फायरिंग की जद में एक बच्ची को भी जांघ में गोली लग गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँच कर सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमाटम के लिए सदर अस्पताल भेजने की कवायद में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *